रोडवेज साझा मोर्चा ने जीएम को सौंपा 12 सूत्रीय मांग पत्र
हरियाणा रोडवेज साझा मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल रोडवेज कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को महाप्रबंधक से मिला। साझा मोर्चा ने कर्मचारियों का 12 सूत्रीय मांग पत्र जीएम को सौंपा। नेताओं के अनुसार महाप्रबंधक ने कर्मचारियों की सभी मांगों...
हरियाणा रोडवेज साझा मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल रोडवेज कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को महाप्रबंधक से मिला। साझा मोर्चा ने कर्मचारियों का 12 सूत्रीय मांग पत्र जीएम को सौंपा। नेताओं के अनुसार महाप्रबंधक ने कर्मचारियों की सभी मांगों पर सहमति जताई और जल्द ही पूरा करने का आश्वाशन दिया। उन्होंने संगठन को विश्वास दिलाया कि विभाग की सभी कर्मचारियों की समस्या को खत्म किया जाएगा। मोर्चा के वरिष्ठ नेता विजय नागपुर, मिनिस्ट्रीयल प्रधान भीम सिंह चक्का, महासंघ के प्रधान हनुमान वर्मा, राज्य उप प्रधान राजकुमार बीघड़, सर्व कर्मचारी संघ से दीपक बल्हारा पूर्व राज्य सचिव, जयबीर ऑडिटर, जोगिंद, उग्रसेन एमपी रोही, कृष्ण नहला उप प्रधान महासंघ, वीरेंद्र कुलेरी, राजेश कुमार, सूबे सिंह सचिव, सुनील जांगड़ा व बलबीर नुनिया मौजूद रहे। रोडवेज नेताओं ने कहा कि रोडवेज कर्मचारी मांगों को लेकर 18 जनवरी को अम्बाला में परिवहन मंत्री के आवास तक न्याय मार्च निकालेंगे। प्रदर्शन में फतेहाबाद से भी काफी संख्या में रोडवेज कर्मचारी भाग लेंगे।

