गुरु जम्भेश्वर धाम के लिए रोडवेज बस शुरू
पूर्व विधायक दुड़ाराम ने शुक्रवार को फतेहाबाद के नये बस स्टैंड से नोखा-मुकाम के लिए विशेष रोडवेज बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुकाम मेले के अवसर पर इस बस सेवा को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शुरू...
पूर्व विधायक दुड़ाराम ने शुक्रवार को फतेहाबाद के नये बस स्टैंड से नोखा-मुकाम के लिए विशेष रोडवेज बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुकाम मेले के अवसर पर इस बस सेवा को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शुरू किया गया है। पूर्व विधायक दुड़ाराम ने कहा कि राजस्थान स्थित पवित्र मुक्ति धाम मुकाम में आयोजित होने वाले गुरु जम्भेश्वर धाम मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को अब सीधी व सुरक्षित यात्रा सुविधा मिलेगी। पहले यात्रियों को विभिन्न स्थानों पर बसें बदलनी पड़ती थीं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा राज्य सरकार की प्राथमिकता है तथा यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था पर भी विचार किया जाएगा। रोडवेज महाप्रबंधक महेन्द्र शर्मा ने बताया कि विशेष बस सेवा 13 से 18 फरवरी तक संचालित की जाएगी, जो हिसार, राजगढ़, चूरू और बीकानेर होते हुए नोखा-मुकाम पहुंचेगी।

