बॉक्सिंग चैंपियनशिप की ओवरआल ट्रॉफी आरकेएसडी ने जीती
भीमराव अंबेडकर काॅलेज में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का समापन
डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में चल रही 3 दिवसीय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का समापन हो गया। प्राचार्य डॉ. मनोज भांभू ने विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस बढ़ाते हैं बल्कि अनुशासन और आत्मविश्वास भी पैदा करते हैं। उन्होंने मुक्केबाजी के उभरते खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। पुरुषों की कैटेगरी में आरकेएसडी कॉलेज ने ओवरआल ट्रॉफी हासिल की तो वहीं एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी कैथल की टीम को रनरअप ट्रॉफी प्रदान की गई। महिलाओं की कैटेगरी में आरकेएसडी कॉलेज ने ओवरआल ट्रॉफी प्राप्त की, वहीं महारानी किशोरी जाट कन्या कॉलेज रोहतक की टीम को रनर अप ट्रॉफी प्रदान की गई।
ये रहे परिणाम
प्राचार्य डॉ. मनोज ने बताया कि महिला वर्ग में 1. 45 से 48 किलोग्राम वेट कैटेगरी में महारानी किशोरी जाट कन्या कॉलेज रोहतक की काजल ने गोल्ड मेडल और आरकेएसडी कॉलेज कैथल की गीतू ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 48 से 51 किलोग्राम वेट कैटेगरी में आरकेएसडी कॉलेज की माफी ने गोल्ड मेडल और आईजी कॉलेज टोहाना की ज्योति ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 51 से 54 किलोग्राम वेट कैटेगरी में महारानी किशोरी जाट कन्या कॉलेज रोहतक की निलक्षी ने गोल्ड मेडल और आरकेएसडी कॉलेज कैथल की नीतू ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 54 से 57 किलोग्राम वेट कैटेगरी में गवर्नमेंट कॉलेज आदमपुर की आस्था ने गोल्ड मेडल और आरकेएसडी कॉलेज की हिमांशी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 57 से 60 किलोग्राम वेट कैटेगरी में दयाल सिंह कॉलेज करनाल की आंचल ने गोल्ड मेडल और आरकेएसडी कॉलेज कैथल की ममतेश ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 60 से 65 किलोग्राम वेट कैटेगरी में आरकेएसडी कॉलेज की खुशी ने गोल्ड मेडल और भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय कैथल की स्नेहा ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 65 से 70 किलोग्राम वेट कैटेगरी में आईजी कॉलेज टोहाना की पूजा ने गोल्ड मेडल और आरकेएसडी कॉलेज कैथल की हरगुन दीप ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
आकाश ने जीता गोल्ड मेडल
पुरुष वर्ग में 47 से 50 किलोग्राम वेट कैटेगरी में पंडित नेकीराम शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज रोहतक के आकाश ने गोल्ड मेडल जीता तो वहीं आरकेएसडी कॉलेज कैथल के सागर जांगड़ा ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 50 से 55 किलोग्राम वेट कैटेगरी में जाट कॉलेज हिसार के देवांश ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया, वहीं डिफेंस कॉलेज टोहाना के मनप्रीत ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 55 से 60 किलोग्राम वेट कैटेगरी में आर के एस डी कॉलेज कैथल के रणदीप ने गोल्ड मेडल और और दयानंद कॉलेज हिसार के साहिल ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 60 से 65 किलोग्राम वेट कैटेगरी में नीलम यूनिवर्सिटी के रूबल ने गोल्ड मेडल और गवर्नमेंट कॉलेज नरवाना के नितिन ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

