Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

साइलो सोलूमाजरा में एफसीआई की खरीद हटवाने, पूरी आढ़त की कृषि मंत्री से गुहार

बारदाने की मांग को लेकर आढ़तियों ने सौंपा ज्ञापन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
ढांड में सोमवार को कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा को ज्ञापन सौंपते मंडी आढ़ती। साथ हैं भाजपा नेता अशोक गुर्जर व अन्य। -हप्र
Advertisement

ढांड अनाज मंडी में गेहूं खरीद से पहले आढ़तियों की अहम बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता मंडी प्रधान दीपक शर्मा ने की। बैठक में आढ़तियों ने अदानी साइलो सोलूमाजरा में गेहूं खरीद प्रक्रिया और आढ़त में कटौती को लेकर रोष प्रकट किया। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा को मंडी प्रधान दीपक शर्मा चंदलाना के नेतृत्व में आढ़तियों ने ज्ञापन सौंपा। आढ़तियों ने मांग रखी की उन्हें हरियाणा की अन्य मंडियों की तर्ज पर ढांड मंडी में भी आढ़त दी जाएं। मंडी आढ़तियों ने कहा कि या तो उन्हें सोलूमाजरा साइलो में भी हरियाणा की अन्य मंडियों की तरह आढ़त दी जाएं अन्यथा ढांड मंडी आढ़तियों को ढांड मंडी के लिए बारदाना उपलब्ध करवाया जाएं। जब वो अपनी मंडी में गेहूं डलवा कर काम करना चाहते हैं तो वे सोलूमाजरा साइलो में आधी आढ़त पर क्यों जाएं। आढ़तियों ने कहा कि सरकार के जारी पत्र के अनुसार जब किसानों को छूट है कि चाहे वो मंडी में गेहूं तुलाई कराएं या वो सोलूमाजरा साइलो में तो ढांड मंडी में बारदाना क्यों नहीं दिया जा रहा है। मंडी प्रधान ने बताया कि कृषि मंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि सोलूमाजरा साईलो से एफसीआई की खरीद हटवाने व आढ़तियों की आढ़त पूरी दिलवाने की मांग की गई। सोलूमाजरा साईलो में एफसीआई की खरीद कर दी गई है, जिसका पूरी ढांड मंडी विरोध करती है। ढांड मंडी आढ़ती एसोसिएसन आग्रह करती है कि सोलूमाजरा साईलो से एफसीआई की खरीद को हटाकर स्टेट एजैंसियों की खरीद करवाई जाए व आढ़तियों की आढ़त पूरी दिलवाई जाए। कृषि मंत्री ने आढ़तियों को आश्वासन देते हुए कहा कि आढ़तियों की मांग जायज है और उनको पूरी आढ़त मिलनी चाहिए। सीएम सैनी के समक्ष आढ़तियों की मांग को रखकर उसका हल करवाया जायेगा।

Advertisement
Advertisement
×