धान खरीद में अड़चनें दूर कर पोर्टल दोबारा खोलने की मांग
धान खरीद सीजन शुरू होते ही किसानों की समस्याओं को लेकर पगड़ी सम्भाल जट्टा किसान संघर्ष समिति ने प्रशासन से समाधान की मांग की है। बुधवार को जिला प्रधान ओम प्रकाश हसंगा के नेतृत्व में समिति के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी...
धान खरीद सीजन शुरू होते ही किसानों की समस्याओं को लेकर पगड़ी सम्भाल जट्टा किसान संघर्ष समिति ने प्रशासन से समाधान की मांग की है। बुधवार को जिला प्रधान ओम प्रकाश हसंगा के नेतृत्व में समिति के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को ज्ञापन सौंपा।
किसान नेताओं ने बताया कि जिले के कई किसान अभी तक ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करवा पाए हैं। दस्तावेज जमा करवाने के बावजूद कई किसानों के पंजीकरण लंबित हैं। समिति ने पोर्टल दोबारा खोलकर सभी लंबित पंजीकरण तत्काल स्वीकृत करने की मांग की।
समिति ने धान खरीद में लागू प्रति एकड़ 28 क्विंटल की सीमा हटाकर किसानों की पूरी उपज खरीदने, मंडियों में भीड़ और जाम से बचने के लिए सभी गेट खोलने तथा चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की।
इस अवसर पर जिला सचिव महेंद्र सिंह मोची, उपप्रधान राममेहर सिवाच सहित रविन्द्र सिंह हिजरावा खुर्द, लवी बाठ, छबील दास, हंसराज गोदारा, रोशन भोड़ा, रतन, अनिल, राम निवास, मिंटू राम, सुरेश कुमार व पवन कड़वासरा मौजूद रहे।

