Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रणदीप बने कलायत अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान

अग्रवाल धर्मशाला में बुधवार को अनाज मंडी व्यापारियों की एक विशेष बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से रणदीप उर्फ धोला सहारण को अनाज मंडी एसोसिएशन का नया प्रधान चुना गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी प्रताप सीणंद व पवन अग्रवाल द्वारा...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कलायत की अनाज मंडी में नवनियुक्त प्रधान रणदीप सहारण के साथ व्यापारी।  -निस
Advertisement

अग्रवाल धर्मशाला में बुधवार को अनाज मंडी व्यापारियों की एक विशेष बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से रणदीप उर्फ धोला सहारण को अनाज मंडी एसोसिएशन का नया प्रधान चुना गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी प्रताप सीणंद व पवन अग्रवाल द्वारा की गई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूर्व प्रधान ऋषि पाल कोलेखा ने प्रधान पद के लिए धोला सहारण के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका उपस्थित सभी व्यापारियों ने एकमत होकर समर्थन किया। लगभग एक घंटे तक चली इस बैठक में व्यापारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए निर्विरोध चुनाव संपन्न कराया। रणदीप सहारण का व्यापारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और उन्हें मंडी की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर पूर्व प्रधान विजेंद्र सहारण, पवन कुमार, राजेंद्र राणा सहित बड़ी संख्या में मंडी व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों ने कहा कि मंडी की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए जल्द ही संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।

 

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×