मनरेगा को लेकर रामकिशन गुज्जर आज करेंगे चर्चा
कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व संसदीय सचिव चौधरी रामकिशन गुज्जर शनिवार को कांग्रेस के जिला ग्रामीण कार्यालय में पत्रकारों से मनरेगा को लेकर वार्ता करेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को पार्टी की ग्रामीण इलाके के जिला अध्यक्ष नरपाल सिंह...
कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व संसदीय सचिव चौधरी रामकिशन गुज्जर शनिवार को कांग्रेस के जिला ग्रामीण कार्यालय में पत्रकारों से मनरेगा को लेकर वार्ता करेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को पार्टी की ग्रामीण इलाके के जिला अध्यक्ष नरपाल सिंह व शहरी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि चौधरी राम किशन गुज्जर मनरेगा को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान की विस्तार से जानकारी साझा करेंगे।
जिला अध्यक्षों ने बताया कि अगले माह की 25 तारीख तक मनरेगा को पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नरपाल सिंह गुर्जर व देवेंद्र सिंह ने भाजपा पर योजनाओं का स्वरूप बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दर असल भाजपा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सोच से उलट काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी जनहितों से कतई खिलवाड़ नहीं होने देगी। वहीं पूर्व चेयरमैन मोहन गुर्जर जयरामपुर ने भाजपा पर स्वार्थ की राजनीति करने का आरोप लगाया।

