Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

राजपूतों ने हमेशा समाज की रक्षा की : जयभगवान

गांव बीबीपुर कलां में भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी ने राजपूत पंचायत के नवनिर्माण की आधारशिला रखी। उन्होंने राजपूत समाज की ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजपूतों ने हमेशा समाज की रक्षा करने का काम किया। कार्यक्रम...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पिहोवा के गांव बीबीपुर कलां में राजपूत पंचायत के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते जयभगवान शर्मा। -निस
Advertisement

गांव बीबीपुर कलां में भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी ने राजपूत पंचायत के नवनिर्माण की आधारशिला रखी। उन्होंने राजपूत समाज की ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजपूतों ने हमेशा समाज की रक्षा करने का काम किया। कार्यक्रम में सैकड़ों राजपूत बंधुओं के साथ-साथ ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी। शर्मा ने कहा कि राजपूत समाज सदियों से देश और समाज की ढाल बनकर खड़ा रहा है। राजपूत राजाओं ने विदेशी आक्रमणकारियों का डटकर मुकाबला किया और अपनी वीरता से इतिहास रचा। आज भी यह समाज सामाजिक एकता और रक्षा का प्रतीक है। शर्मा ने युवाओं से अपील की कि वे अपनी परंपराओं को निभाते हुए आधुनिक शिक्षा और रोजगार की दौड़ में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के मामले में नंबर वन बन गया है। उन्होंने कहा कि गांव और विधानसभा पिहोवा के विकास की गति को मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में बढ़ाया जाएगा। पिहोवा में कोई भी काम बकाया नहीं रहने दिया जाएगा ।

 

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×