Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

राजेश मुंजाल बने प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसो. के चेयरमैन

प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक एक निजी होटल में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त जिला प्रधान प्रदीप कसान ने की। इस अवसर पर नई गवर्निंग बॉडी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए राजेश...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कैथल में आयोजित बैठक में उपस्थित प्राइवेट स्कूल संचालक व पदाधिकारी। -हप्र
Advertisement

प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक एक निजी होटल में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त जिला प्रधान प्रदीप कसान ने की। इस अवसर पर नई गवर्निंग बॉडी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए राजेश मुंजाल को चेयरमैन नियुक्त किया गया जबकि बलिंदर संधू, परमानंद गोयल, संजीव शर्मा एवं अतुल शर्मा को चीफ पैटर्न की जिम्मेदारी सौंपी गई। महासचिव के रूप में सत्यजीत सैनी, वाइस प्रेसिडेंट अरविंद कुमार, संयुक्त सचिव श्रवण कुमार शर्मा तथा कोषाध्यक्ष के रूप में शुभम शर्मा को नियुक्त किया गया।

इसके अलावा आलोक वासुराय को विधिक सलाहकार एवं राममेहर सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया। कार्यकारिणी में सुभाष भाणा, राकेश भारद्वाज, सुभाष राणा, रामपाल ढुल, अशोक अरोड़ा, राजकुमार जैन, अजीत चहल एवं प्रोफेसर रणधीर सिंह चीका को शामिल किया गया। संगठन के विस्तार हेतु ब्लॉक स्तर पर भी नियुक्तियां की गईं। कैथल से रजत सिंगला, गुहला से रघबीर भुन्ना, सीवन से अमन शर्मा, राजौंद से जितेंद्र राणा, पुंडरी से जगमोहन शर्मा, ढांड से सतीश शर्मा तथा कलायत से सन्नी चौसाला को जिम्मेदारी सौंपी गई।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×