सतरंगी फाल्गुन महोत्सव : सांसद सुभाष बराला ने की पूजा-अर्चना
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने श्री श्याम सेवा मंडल टोहाना द्वारा आयोजित 26वें विशाल श्री श्याम सतरंगी फाल्गुन महोत्सव में शिरकत करते हुए मंदिर परिसर में बाबा श्याम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करके प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि की मनोकामना की।...
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने श्री श्याम सेवा मंडल टोहाना द्वारा आयोजित 26वें विशाल श्री श्याम सतरंगी फाल्गुन महोत्सव में शिरकत करते हुए मंदिर परिसर में बाबा श्याम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करके प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि की मनोकामना की। उन्होंने बाबा श्याम के सुंदर एवं भावपूर्ण भजनों का श्रवण किया। इस अवसर पर भजनों की मधुर स्वर लहरियों और श्रद्धालुओं की अपार आस्था ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
सांसद सुभाष बराला ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा श्याम में करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था है और हारे के सहारे के रूप में वह हर भक्त की मनोकामना पूर्ण करते हैं। सांसद सुभाष बराला ने टोहाना से खाटू श्याम मंदिर (राजस्थान) के लिए चलने होने वाली बस का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा सभी श्रद्धालुओं के जीवन में आध्यात्मिक शांति और नई ऊर्जा लेकर आएगी।

