Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

राहुल गांधी का व्यक्तित्व सरल व प्रेरणादायक : मलिक

कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर तट पर धर्मशाला में कांग्रेस के हरियाणा व उत्तराखंड के जिलाध्यक्षों का 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार को जिला अध्यक्षों के बीच पहुंचे। इस दौरान राहुल...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर तट पर धर्मशाला में कांग्रेस के हरियाणा व उत्तराखंड के जिलाध्यक्षों का 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार को जिला अध्यक्षों के बीच पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने पानीपत कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष रमेश मलिक व उनके परिजनों से भी मुलाकात की। राहुल गांधी ने रमेश मलिक के परिवार के सदस्यों से उनका हाल-चाल जाना। रमेश मलिक ने बुधवार देर शाम यहां कहा कि राहुल गांधी के सरल और आत्मीय अंदाज ने न केवल हरियाणा एवं उत्तराखंड के जिला अध्यक्षों का मनोबल बढ़ाया है, बल्कि एक ऐसी तस्वीर पेश की जो आने वाले चुनावों में कांग्रेस के लिए एक संजीवनी का काम कर सकती है।

रमेश मलिक ने कहा कि मुलाकात में राहुल गांधी एक बड़े नेता के बजाय परिवार के एक सदस्य की तरह नजर आए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का व्यक्तित्व बेहद सरल और प्रेरणादायक है। उन्होंने न केवल संगठन को लेकर मार्गदर्शन किया, बल्कि जिलाध्यक्षों के परिवार से भी इतनी आत्मीयता से मिले जैसे कोई अपना बड़ा भाई मिलता है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि कांग्रेस केवल एक दल नहीं, बल्कि एक परिवार है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×