Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

धान घोटाले की सीबीआई से जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन

धान घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के नेतत्व में मंगलवार को किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश में कथित 5 हजार करोड़ रुपए का...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

धान घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के नेतत्व में मंगलवार को किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश में कथित 5 हजार करोड़ रुपए का धान घोटाला हुआ है, जो किसानों को मंडियों में लूटा गया। धान घोटाला करने वाले ही घोटाले की जांच कर रहे है, घोटाले में शामिल लोग घोटाले की जांच किस प्रकार करेंगे, सब जानते है। यूनियन मांग करती है कि करीब 5 हजार करोड़ रुपए के घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए, जिससे घोटाले में शामिल आरोपी जेल के पीछे पहुंचाए जा सकें। चढ़ूनी ने कहा कि यूनियन धान घोटाले की सीबीआई को सौंपने को लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगी, शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर पिपली कुरुक्षेत्र में रैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का नंगा नाच हो रहा है, किसान, मजदूर, कमेरा वर्ग पीस रहा है, उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। मंडियों में जमकर फर्जी गेट पास काटे गए, गेट पास कर फर्जी तौर पर लाखों क्विंटल धान खरीदा गया ओर जिसमें मंडी सचिवों, राइस मिलरों, आढ़तियों, खरीद एजेंसियों के अधिकारियों ओर ट्रासपोर्टरों के ठेकेदारों प्रमुख तौर पर शामिल रहे। हर स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है, अब जांच के नाम पर मामले को रफा दफा करने में लगे हुए है। इसलिए यूनियन द्वारा सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है।

Advertisement
Advertisement
×