रतिया में कालाबाजारी के विरोध में गैस एजेंसी के बाहर दिया धरना
पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति, हरियाणा के जिला प्रधान ओमप्रकाश सत्संग के नेतृत्व में किसानों ने फतेहाबाद रोड स्थित राम भगत गैस एजेंसी के बाहर धरना प्रदर्शन किया और गैस सिलेंडरों की सप्लाई में अनियमितता व कालाबाजारी के आरोप...
पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति, हरियाणा के जिला प्रधान ओमप्रकाश सत्संग के नेतृत्व में किसानों ने फतेहाबाद रोड स्थित राम भगत गैस एजेंसी के बाहर धरना प्रदर्शन किया और गैस सिलेंडरों की सप्लाई में अनियमितता व कालाबाजारी के आरोप लगाए। किसान नेताओं ने बताया कि 20 मार्च से 30 मार्च 2026 के बीच हमारे अनेक उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडरों की डिलीवरी के मैसेज आ गए, परंतु अभी तक परंतु अभी तक किसानो व अनेक को उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिले, जबकि उनके खातों में सब्सिडी की राशि भी आ चुकी है। किसानों का कहना है कि जब सब्सिडी आ गई है तो सिलेंडर भी मिलना चाहिए, लेकिन एजेंसी द्वारा उन्हें टाला जा रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि जब वे एजेंसी पर सिलेंडर लेने जाते हैं तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता, जिससे उनमें रोष है और उन्होंने एजेंसी के बाहर धरना शुरू कर दिया। किसान संघर्ष समिति ने मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और यदि कालाबाजारी हो रही है तो दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाये।

