Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जेएलएन कैनाल में मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, हथियारों के साथ 2 काबू

पुरानी रंजिश के चलते वारदात भानजे ने रची हत्या की साजिश

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रोहतक में मंगलवार को पत्रकारों को घटना के बारे में बताते पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भौरिया। -निस
Advertisement

खरावड़ आउटर बाईपास पर खून से लथपथ मिली कार व 12 से अधिक गोलियों के खाली खोल मिलने और युवक की गुमशुदगी की पहेली को पुलिस ने सुलझाते हुए दो युवकों को वारदात में प्रयुक्त अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ में पूरी वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मंगलवार सुबह कन्हेली-पहरावर के पास जेएलएन कैनाल से खेड़ीसाध निवासी प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान का शव भी बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है और सगे भानजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर ही हत्या की साजिश रची। साथ ही सबसे बड़ी बात यह भी सामने आई कि आरोपी ने सत्यवान की गाड़ी में जीपीएस ट्रैकर भी लगाया था और पूरी रेकी के साथ ही वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस दोनो आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एसपी सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने बताया कि 20 फरवरी को खेड़ीसाध निवासी प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान अपने बेटे को पेपर दिलाने कि लिये गाड़ी से खरखौदा गया था। पेपर के बाद सत्यवान का बेटा वीटा चौक पर उतर गया, जिसके बाद सत्यवान अपने किसी कार्य से सांपला तहसील में गया था। एसपी ने बताया कि जब वह गांव खरावड़ आउटर बाईपास पुल के पास ब्रेज़ा गाडी में पहुंचा तभी हमलावरों ने गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी और कार को मौके पर छोड़कर शव को अपने साथ ले गए और शव को जेएलएन कैनाल में फैंक दिया। एसआईटी की टीम ने झज्जर रोड रोहतक के पास से मनीष निवासी गांव भाली आनंदपुर व मंजीत उर्फ माफिया निवासी गांव बापोडा को पांच देशी पिस्तौल व पांच जिंदा रौद के साथ गिरफ्तार किया। दोनों का पुराना अपराधिक रिकार्ड भी है। पूछताछ में आरोपियों ने पूरी वारदात का खुलासा किया और बताया कि शव को कहा पर फैका था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सत्यवान का शव बरामद कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सत्यवान ने 2018 में अपने ही गांव के एक युवक की हत्या की थी, जिसमें सत्यवान को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी और सत्यवान द्वारा हाइकोर्ट में सजा के खिलाफ अपील दायर कर रखी है। हाल में सत्यवान हाइकोर्ट से जमानत पर जेल से बाहर आया था। उसी रंजिश के तहत सत्यवान की हत्या की गई है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×