Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता : बराला

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने क्षेत्र के नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र व प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। सांसद के निवास पर विभिन्न गांवों और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, सीवरेज, राजस्व,...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
टोहाना में निवास पर लोगों की समस्याएं सुनते सांसद सुभाष बराला। -निस
Advertisement

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने क्षेत्र के नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र व प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। सांसद के निवास पर विभिन्न गांवों और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, सीवरेज, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पारिवारिक पहचान पत्र तथा अन्य विभागीय मामलों से जुड़ी समस्याएं रखीं। सांसद बराला ने कहा कि केंद्र एवं हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

सांसद बराला ने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनसेवा मेरा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि मेरा संकल्प है। क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता का विश्वास ही ही सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन मामलों में विभागीय स्तर पर लंबित कार्यवाही है, उनकी नियमित समीक्षा की जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×