Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी का जीवन राष्ट्र निर्माण को समर्पित : कंवरपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा केश कला...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जगाधरी में पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर का स्वागत करते कार्यकर्ता। -हप्र
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा केश कला बोर्ड के चेयरमैन यशपाल ठाकुर मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री कंवरपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित है, इसलिए उनके जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ता सेवा पखवाड़े और संकल्प अभियान के रूप में मनाते हैं। अभियान के दौरान स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, पौधरोपण और जन-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Advertisement

चेयरमैन यशपाल ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, प्रियंक शर्मा, कृष्ण खदरी, विपुल गर्ग, जगदीश विद्यार्थी व पूनम अग्रवाल मौजूद रहीं।

Advertisement

Advertisement
×