Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

बराड़ा में मरम्मत कार्य के चलते पावर कट, जनजीवन प्रभावित

कस्बे में शुक्रवार को बिना किसी पूर्व सूचना के 3 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिसके चलते घरेलू उपभोक्ताओं के साथ दुकानदारों और बिजली पर निर्भर कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली निगम में रखरखाव और मरम्मत कार्य...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

कस्बे में शुक्रवार को बिना किसी पूर्व सूचना के 3 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिसके चलते घरेलू उपभोक्ताओं के साथ दुकानदारों और बिजली पर निर्भर कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली निगम में रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते पावर कट लगाया गया था। जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। बताया गया है कि शुक्रवार सुबह 9 बजे बंद हुई बिजली आपूर्ति दोपहर 12:10 बजे बहाल हुई, लेकिन करीब एक घंटे बाद ही दोबारा आपूर्ति बाधित हो गई। लगातार पावर कट के चलते लोगों के जरूरी काम प्रभावित हुए, जबकि कारोबारियों को भी काम रोकने पर मजबूर होना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित रहने का असर एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर भी पड़ा। एटीएम काफी देर तक बंद रहे, जिससे नकदी निकालने और अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए पहुंचे ग्राहकों को परेशानी हुई और उन्हें बिना काम करवाए लौटना पड़ा। उपभोक्ता विभाग के कर्मचारियों को फोन कर कटौती का कारण और बिजली बहाल होने का समय पूछते रहे। फोरमैन महेंद्र कुमार से सुबह बिजली बंद होने के संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि बिजली लाइन के आसपास पेड़ों की कटाई-छंटाई का कार्य किया जा रहा था, ताकि पेड़ों के कारण बिजली लाइन में आने वाली संभावित बाधा को दूर किया जा सके। दोपहर करीब एक बजे दोबारा संपर्क करने पर बिजली चालू होने की बात कहते हुए उपभोक्ताओं को बिजली शिकायत केंद्र से संपर्क करने के लिए कहा गया। बाद में फोरमैन से दोबारा बात करने पर बताया गया कि बिजली के खंभे लगाने का कार्य चल रहा है, जिसके कारण आपूर्ति बंद की गई है। एसडीओ ईश्वर सिंह ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में तार बदलने, नए बिजली खंभे लगाने, पेड़ों की कटाई-छंटाई सहित अन्य रखरखाव कार्य करवाए जा रहे हैं। कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए इन कार्यों के दौरान बिजली आपूर्ति बंद करना आवश्यक होता है। बिजली आपूर्ति बंद करने से पहले उपभोक्ताओं को इसकी सूचना मिलना जरूरी है। विभाग जल्द ऐसी व्यवस्था तैयार करने का प्रयास करेगा, जिसके माध्यम से संबंधित क्षेत्र के लोगों को प्रस्तावित बिजली कटौती की जानकारी पहले से उपलब्ध हो सके।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×