Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

गांवों में नजर आ रहे हरियाणा की खेल नीति के सकारात्मक परिणाम : कलसाना

ग्राम पंचायत अढोन में दूसरी वार्षिक क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन सुभाष कलसाना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और बल्ले से शॉट लगाकर किया। गांव...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
शाहाबाद की ग्राम पंचायत अढोन में क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत करते चेयरमैन सुभाष कलसाना। -निस
Advertisement

ग्राम पंचायत अढोन में दूसरी वार्षिक क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन सुभाष कलसाना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और बल्ले से शॉट लगाकर किया। गांव पहुंचने पर सरपंच संजीव कश्यप व पंचायत प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत कर स्मृति चिह्न भेंट किया।

कलसाना ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल और खिलाड़ी तेजी से विकसित हो रहे हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की खेल नीति के सकारात्मक परिणाम गांव-गांव में दिखाई दे रहे हैं और प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को स्वस्थ रखने के साथ नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। सरपंच संजीव कश्यप ने बताया कि प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले रही हैं। इस अवसर पर रवि खेड़ा, मान सिंह देशवाल, रिंकू बैरागी, अधिवक्ता मनदीप रावा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×