Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास पर सियासत तेज, असीम गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना

हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने राज्य में सड़कों और बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारने में जुटी है, लेकिन यह बात कांग्रेस नेताओं को...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अम्बाला में मीडिया से बातचीत करते पूर्व मंत्री असीम गोयल।-हप्र
Advertisement

हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने राज्य में सड़कों और बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारने में जुटी है, लेकिन यह बात कांग्रेस नेताओं को “हजम नहीं हो रही”, इसलिए वे भ्रामक बयानबाजी कर रहे हैं।

गोयल ने यह प्रतिक्रिया कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के उस बयान पर दी, जिसमें उन्होंने हरियाणा सरकार पर सड़कों की खराब हालत का आरोप लगाया था। सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री से हेलीकॉप्टर से उतरकर जमीनी हालात देखने की अपील की थी।

Advertisement

इस पर पलटवार करते हुए गोयल ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में विकास कार्य ठप थे, जबकि मौजूदा सरकार ने सड़कों और अन्य सुविधाओं में लगातार सुधार किया है।

Advertisement

उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दावों पर भी सवाल उठाए। गोयल ने कहा कि “रंगला पंजाब” के दावे जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाते और पंजाब अब भी कई समस्याओं से जूझ रहा है।

 भाजपा का स्थापना दिवस मनाया

असीम गोयल ने बताया कि 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी अपना 46वां स्थापना दिवस मना रही है।

उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, विजयाराजे सिंधिया और सूरज भान जैसे नेताओं के नेतृत्व में पार्टी की स्थापना हुई थी। आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।

अम्बाला : चरणबद्ध तरीके से पूरे होंगे विकास कार्य : असीम गोयल

Advertisement
×