Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले कर्मियों को पुलिस ने रोका

सफाई और दमकल कर्मचारियों का हल्ला बोल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
करनाल में स्पीकर हरविंद्र कल्याण को ज्ञापन सौंपते सफाई कर्मी। -हप्र
Advertisement

मांगों को लेकर आंदोलनरत सफाई और दमकल कर्मचारियों ने शनिवार को कुरुक्षेत्र में जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री आवास कार्यालय की ओर कूच किया। बड़ी संख्या में कर्मचारी नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े, लेकिन जिंदल चौक के समीप पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया और उन्हें बैरिकेड से आगे नहीं जाने दिया।

नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव मांगेराम ने कहा कि कर्मचारी टकराव नहीं चाहते, बल्कि बातचीत से समाधान चाहते हैं। यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक पहल नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप अपने सस्पेंशन व टर्मिनेशन लेटर जलाकर कड़ा रोष जताया। घोषणा की गई कि आगामी 13 सितंबर को कुरुक्षेत्र में प्रदेशभर के सफाई और दमकल कर्मचारी जुटेंगे और अपनी मांगों को मजबूती से सरकार के समक्ष रखेंगे।

Advertisement

हड़ताली कर्मियों ने स्पीकर को सौंपा ज्ञापन

Advertisement

करनाल (हप्र) : सफाई कर्मियों एवं अग्निशमन विभाग के सैकड़ों कर्मचारियों ने शनिवार को कल्याण फार्म पर पहुंचकर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण से मुलाकात की और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। विधानसभा अध्यक्ष ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता व सहानुभूतिपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को उचित समाधान के लिए उच्च स्तर पर संबंधित अधिकारियों व सरकार के समक्ष रखा जाएगा।

सरकार की शव यात्रा निकाली, फूंका पुतला

फतेहाबाद (हप्र) : नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड कर्मियों की हड़ताल शनिवार को 31वें दिन में प्रवेश कर गई। शनिवार को हड़ताली कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार का प्रतीक रूप से पुतला बनाया और उसकी शव यात्रा निकाली। कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय से रवाना होकर शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए भूना रोड स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर पहुंचे, जहां पुतले को चप्पलों से पीटने के बाद मटका फोड़कर आग के हवाले कर दिया गया।

Advertisement
×