Haryana UP Border Checking: कलानौर बॉर्डर पर पुलिस का पहरा, यूपी से गेहूं की अवैध एंट्री पर लगा ब्रेक
Haryana UP Border Checking: लिस ने बॉर्डर पर 24 घंटे नाकाबंदी लागू की
Haryana UP Border Checking: हरियाणा-उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित कलानौर बॉर्डर पर इन दिनों पुलिस ने जबरदस्त चौकसी बढ़ा दी है। गेहूं के सीजन का लाभ उठाने के लिए उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में किसान और मुनाफाखोर अपनी फसल लेकर यमुनानगर की मंडियों में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे रोकने के लिए पुलिस ने बॉर्डर पर 24 घंटे नाकाबंदी लागू कर दी है।
कलानौर पुलिस चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि एसपी कमलदीप गोयल के सख्त निर्देशों के तहत बॉर्डर से गुजरने वाले हर वाहन की गहनता से जांच की जा रही है। विशेष रूप से गेहूं से लदी ट्राॅलियों के दस्तावेज चेक किए जा रहे हैं। नियमों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश से हरियाणा में प्रवेश करने वाली 30 से 40 ट्राॅलियों को प्रतिदिन वापस भेजा जा रहा है। हाल ही में रंजीतपुर मंडी जा रही गेहूं से लदी 3 ट्राॅलियों को पुलिस ने कब्जे में लिया था।

