पीएनबी ताल तरंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
पंजाब नेशनल बैंक, करनाल सर्किल द्वारा एनडीआरआई के नजदीक पंचायत भवन में पीएनबी ताल तरंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मंडल प्रमुख त्रिमूर्ति शिव पांडे द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में सुप्रसिद्ध...
पंजाब नेशनल बैंक, करनाल सर्किल द्वारा एनडीआरआई के नजदीक पंचायत भवन में पीएनबी ताल तरंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मंडल प्रमुख त्रिमूर्ति शिव पांडे द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में सुप्रसिद्ध संगीत विद्वान डॉ. कृष्ण अरोड़ा, विभागाध्यक्ष -संगीत, गुरु नानक खालसा कॉलेज, करनाल उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कर्मचारियों ने समूह नृत्य, समूह गीत, स्किट, तथा शास्त्रीय वाद्य, मोनो एक्टिंग, सुगम गायन (एकल, युगल), शास्त्रीय गायन एवं नृत्य जैसी एकल विधाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने पीएनबी खेल उत्सव एवं पीएनबी ताल तरंग के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। मंच संचालन दीपिका एवं रेणु देवी ने किया। आयोजन में बैंक के अधिकारियों प्रदीप मुंडेजा, अतुल कौशिक, आर के मलिक, रवि वर्मा का उल्लेखनीय सहयोग रहा। नोडल अधिकारी संगीता ने सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

