Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पीएनबी का ग्राहक मिलन समारोह आयोजित

पंजाब नेशनल बैंक ने प्रेम प्लाज़ा में 45 एमएसएमई ग्राहकों के लिए ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में राइस शेलर्स और टिम्बर मर्चेंट्स के लिए क्लस्टर आधारित ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई और आकर्षक ब्याज दरों पर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
करनाल में आयोजित ग्राहक मिलन समारोह में पीएनबी के उप महाप्रबंधक सुरेश कुमार शर्मा, करनाल मंडल प्रमुख त्रिमूर्ति शिव पांडे व अन्य। -हप्र
Advertisement

पंजाब नेशनल बैंक ने प्रेम प्लाज़ा में 45 एमएसएमई ग्राहकों के लिए ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में राइस शेलर्स और टिम्बर मर्चेंट्स के लिए क्लस्टर आधारित ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई और आकर्षक ब्याज दरों पर वित्त उपलब्ध कराया गया। इस आयोजन से लगभग 80 करोड़ रुपये के नए व्यवसायिक लीड्स प्राप्त हुए।

कार्यक्रम में केंद्रीय एमएसएमई विकास एवं सुविधा कार्यालय, करनाल के अतिरिक्त विकास आयुक्त संजीव चावला तथा हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के राज्य उपाध्यक्ष आरएल शर्मा उपस्थित रहे। पीएनबी के वरिष्ठ अधिकारियों में अंचल कार्यालय चंडीगढ़ से उप महाप्रबंधक सुरेश कुमार शर्मा, करनाल मंडल प्रमुख त्रिमूर्ति शिव पांडे, उप मंडल प्रमुख रजत शर्मा एवं एमसीसी प्रमुख विजय राज सिंह राठौड़ शामिल रहे। पीएनबी अधिकारियों ने एमएसएमई क्षेत्र को समयबद्ध एवं आवश्यकता आधारित ऋण सुविधाएं प्रदान करने के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता दोहराई।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×