Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पीएम श्री कलावड़ में 'रन फाॅर स्वदेशी' कार्यक्रम का आयोजित

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलावड़ में विदेशी वस्तुओं के स्थान पर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए 'रन फाॅर स्वदेशी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रन फाॅर स्वदेशी कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मुस्तफाबाद में विदेशी वस्तुएं छोड़ स्वदेशी अपनाने के बारे में जागरूक करते विद्यार्थी। -निस
Advertisement

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलावड़ में विदेशी वस्तुओं के स्थान पर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए 'रन फाॅर स्वदेशी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रन फाॅर स्वदेशी कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य सर्वोदय कुमार के अभिभाषण से हुई। उन्होंने बच्चों को विदेशी वस्तुओं के स्थान पर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के लिए आह्वान किया।

उन्होंने कहा यदि हमें भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाना है तो हमें स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देनी होगी। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि स्वदेशी अपनाना आज के समय में बहुत जरूरी है। यह न केवल हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है, बल्कि स्थानीय उद्योगों और कारीगरों को भी बढ़ावा देता है। कार्यक्रम के दौरान कमल कुमार, कौशल कुमार, रणवीर सिंह, राजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×