Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

गांव खाबड़ा कलां के पास खिलाड़ियों की गाड़ी पलटी, 19 घायल, सात अग्रोहा रेफर

भट्टू सीएचसी में नहीं मिली प्राथमिक सहायता, सीएमओ ने मांगा स्पष्टीकरण

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में उपचारधीन खिलाड़ी। -हप्र
Advertisement

सिरसा में रानियां के पास टूर्नामेंट में खेलने जा रहे थे खिलाड़ी

हिसार के गांव चूली बागड़ियान से सिरसा के रानियां में फुटबॉल टूर्नामेंट खेलने जा रहे खिलाड़ियों की गाड़ी शनिवार को गांव खाबड़ा कलां के पास हादसे का शिकार हो गई। टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर गाड़ी पहले पेड़ से टकराई और फिर खेतों में पलट गई। हादसे में कुल 19 खिलाड़ी घायल हुए, जिनमें से 7 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, चूली बागड़ियान के ग्राउंड में प्रैक्टिस करने वाले युवा खिलाड़ी टाटा मैजिक गाड़ी में सवार होकर रानियां के गांव हरिपुरा में प्रतियोगिता के लिए निकले थे। खाबड़ा कलां के पास अचानक टायर पंक्चर होने से चालक संतुलन खो बैठा। गाड़ी पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और खिलाड़ियों को बाहर निकाला। घायल खिलाड़ियों ने बताया कि उन्हें भट्टू-चौपटा के रास्ते रानियां पहुंचना था, लेकिन इस हादसे ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 15 से 35 वर्ष की आयु के ये खिलाड़ी गांव के सीनियर फुटबॉल खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में टीम बनाकर खेलने जा रहे थे।

स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल

Advertisement

घायलों को पहले भट्टू कलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों की अनुपलब्धता के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार (मरहम-पट्टी) तक नसीब नहीं हुई। इसके बाद उन्हें फतेहाबाद नागरिक अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायल बिल्लू, विजय, मुकेश, दिनेश, हिमांशु, क्षितिज और सुनील को अग्रोहा रेफर किया गया, जबकि अन्य 12 खिलाड़ियों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं कार्यकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बुध राम का कहना है कि भट्टू कलां सीएचसी में चिकित्सक का पद रिक्त है, लेकिन वहां तैनात स्टाफ नर्स को प्राथमिक सहायता देनी चाहिए थी। घायलों को फर्स्ट एड न मिलना गंभीर विषय है, इस संबंध में संबंधित स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

Advertisement

Advertisement
×