पौधे लगाना और देखभाल करना हमारा दायित्व : मेयर
पानीपत (वाप्र) : फ्लाइंग क्लब ट्रस्ट, नगर निगम और विक्टर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में ‘ग्रीन पानीपत मिशन’ के तहत नैनो जंगल का 46वां पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पौधारोपण अभियान में विक्टर स्कूल के करीब 60...
पानीपत (वाप्र) : फ्लाइंग क्लब ट्रस्ट, नगर निगम और विक्टर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में ‘ग्रीन पानीपत मिशन’ के तहत नैनो जंगल का 46वां पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पौधारोपण अभियान में विक्टर स्कूल के करीब 60 मेधावी विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पानीपत की मेयर कोमल सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विद्यार्थियों और अतिथियों ने मिलकर सेक्टर 19 जुलापुर के पास सड़क के दोनों तरफ विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। की मार्गदर्शिका सुरेष्ठा गांधी, प्रिंसिपल प्रियंका बठला और मैनेजर विक्रम गांधी मौजूद रहे। फ्लाइंग क्लब के अध्यक्ष नितिन अरोड़ा ने कहा कि पर्यावरण को हरा-भरा और स्वच्छ रखना हम सबका सामूहिक कर्तव्य है। मेयर कोमल सैनी ने कहा कि आज पूरा विश्व बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है। ऐसे में पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना हमारा नैतिक दायित्व है।

