Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

क्षेत्र का योजनाबद्ध विकास ही एकमात्र लक्ष्य : रेनू बाला

विधायक के जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे छत्तीस बिरादरी के लोग

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जगाधरी के बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ विधायक रेनू बाला और इंजीनियर ऋषिपाल चौधरी। -हप्र
Advertisement

सढौरा विधानसभा क्षेत्र के खंड बिलासपुर स्थित पुष्पांजलि रिजॉर्ट में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक रेनू बाला और वरिष्ठ नेता इंजीनियर ऋषि पाल चौधरी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में छत्तीस बिरादरी के लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान बिलासपुर ब्लॉक के सैकड़ों सरपंचों, पंचों और ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने दोनों नेताओं की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया।

विधायक रेनू बाला ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी व योजनाबद्ध विकास करना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है।

Advertisement

वहीं, इंजीनियर ऋषि पाल चौधरी ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों का यह अमूल्य प्यार उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है तथा वे सढ़ौरा के हर नागरिक के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों, किसानों की समस्याओं, युवाओं के रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisement

Advertisement
×