Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

फूलका का भाजपा में जाना ‘नॉर्थ-साउथ पोल’ को जोड़ने का प्रयास, जो नामुमकिन : शमशेर

कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक शमशेर सिंह असंध ने दिल्ली के प्रसिद्ध सिख वकील एचएस फूलका के भाजपा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फूलका ने भाजपा की चिकनी-चुपड़ी बातों में आकर ‘नॉर्थ व साउथ पोल’ को...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक शमशेर सिंह असंध
Advertisement

कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक शमशेर सिंह असंध ने दिल्ली के प्रसिद्ध सिख वकील एचएस फूलका के भाजपा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फूलका ने भाजपा की चिकनी-चुपड़ी बातों में आकर ‘नॉर्थ व साउथ पोल’ को एक साथ जोड़ने जैसा असंभव प्रयास किया है, जो उनकी एक बड़ी राजनीतिक भूल साबित होगी।

शमशेर सिंह ने स्पष्ट किया कि सिख समाज कभी भी आरएसएस की थोपी गई नीतियों को स्वीकार नहीं करेगा। पूर्व विधायक ने सत्ताधारी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि फूलका के माध्यम से भविष्य में शिरोमणि कमेटी और अकाल तख्त पर अपने चहेतों को बिठाने की योजना बनाई जा रही है। आरएसएस की विचारधारा वाले सिख नेताओं को धार्मिक सत्ता का हिस्सेदार बनाकर सिक्खी को रूहानी शक्ति विहीन करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement

शमशेर सिंह ने फूलका को आगाह किया कि भाजपा में शामिल होकर वे भाजपा के लिए हीरो भले ही बन जाएं, लेकिन सिख समाज में जो मान-सम्मान उन्हें अब तक मिलता आया है, उसे बरकरार रखने के लिए उन्हें फिर से कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। फूलका को भाजपा में शामिल करवाने के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, मनजिंदर सिंह सिरसा, सुनील जाखड़ और तरुण चुघ जैसे बड़े नेताओं की मौजूदगी पर पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा केवल फूलका के चेहरे का इस्तेमाल करना चाहती है।

Advertisement

Advertisement
×