Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कांग्रेस-भाजपा से प्रदेश की जनता दुखी : अभय

फतेहाबाद में इनेलो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पूर्व मंत्री संपत सिंह का अभिनंदन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फतेहाबाद में इनेलो की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते अभय चौटाला।  -हप्र
Advertisement

इनेलो की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को फतेहाबाद के सेतिया पैलेस में हुई। कड़ाके की ठंड के बावजूद बैठक में प्रदेश के पदाधिकारियों के अलावा  पूर्व मंत्री संपत सिंह के समर्थकों की भी अच्छी खासी संख्या रही। बैठक की अध्यक्षता इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने की। इस मौके पर इनेलो के संरक्षक पूर्व मंत्री संपत सिंह, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, शेर सिंह बड़शामी, महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला, प्रकाश भारती, राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान, प्रदेश प्रधान महासचिव गौरव संपत सिंह, विधायक अर्जुन चौटाला, विधायक आदित्य चौटाला, पूर्व विधायक भरत सिंह छोकर, पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की गई और अभय चौटाला ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के बीच जाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। जिला कार्यकारिणी की ओर से प्रधान बीकर सिंह हड़ौली ने अभय चौटाला को पगड़ी पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Advertisement

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभय चौटाला ने श्रम विभाग में 1500 करोड़ के कथित घोटाले के लिए भाजपा सरकार के साथ उनके साझेदार रही जजपा को जिम्मेवार ठहराया। उन्होंने कहा कि सीएम ने इसकी जांच के लिए कमेटी बना दी है। उनका आरोप है कि इस कमेटी का हश्र भी पूर्व में हुए शराब घोटाले, धान घोटाले व रजिस्ट्री घोटाले पर बनी कमेटियों जैसा ही होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने घोटालेबाजों को बचाने के लिए ही कमेटी बनाई है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार दोनों हाथों से लोगों को लूटने में लगी है। भाजपा के लोग जहां अवैध काॅलोनियां काटकर जेबें भर रहे हैं तो वहीं दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर काॅलोनियां काटकर सस्ते प्लाॅट देने के नाम पर लाखों के प्लाॅट बेचकर लोगों को ठगा जा रहा है। उन्होंने हांसी के विधायक विनोद भ्याना पर अपने आरोपों को दोहराते हुए कहा कि जल्द ही वह विधायक का पूरा चिट्ठा लोगो के सामने रखेंगे। उन्होंने प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में कांग्रेस को दोषी ठहराया।

उन्होंने कहा कि बापू-बेटे की जोड़ी के पाप का घड़ा भर चुका है और जमीन घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने भी संज्ञान लिया है।

अभय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा से से प्रदेश के लोग दुखी हैं। वहीं एक पार्टी की तो दुकान भी बंद हो चुकी है। लोग उनका ताला भी ले गए। कांग्रेस और भाजपा से परेशान लोग आज इनेलो की तरफ देख रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह कड़ी मेहनत करें। कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत 2029 में इनेलो एक बार फिर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि अगले 4 महीने में इनेलो बूथ स्तर तक संगठन बना देगी।

विधायक आदित्य देवीलाल बोले- अपराधों में देशभर में सबसे ऊपर हरियाणा

पूर्व मंत्री संपत सिंह का पार्टी में स्वागत करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि पूर्व सीएम चौ. ओमप्रकाश चौटाला की तरह इनके आशीर्वाद की पार्टी को जरूरत है। उनके आने से पार्टी को मजबूती मिली है। पूर्व मंत्री संपत सिंह ने कहा कि मुझे पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। प्रदेशभर में कार्यकर्ता जहां बुलाएंगे, वहां जरूर जाएंगे। उन्होंने जजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मजदूरों के 1500 करोड़ रुपये खा गए। चौधरी देवीलाल के दिखाए रास्ते पर इनेलो चल रही है। इसको और मजबूत करेंगे। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और आने वाले समय में इनेलो हरियाणा में सरकार बनाएगी। बैठक में आदित्य देवीलाल चौटाला ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा कि अपराधों के मामले में हरियाणा देशभर में सबसे ऊपर है। सुनैना चौटाला ने भी अपने भाषण में प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाये।

Advertisement
×