Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पटवारियों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित, तेज आंदोलन की चेतावनी

सरकार द्वारा 6 पटवारियों को सस्पेंड किए जाने के विरोध में सोमवार को दी पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले पटवारियों ने पटवार भवन के बाहर धरना दिया व प्रदर्शन किया। पटवारियों ने कहा कि प्रदेश के 6 पटवारियों...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

सरकार द्वारा 6 पटवारियों को सस्पेंड किए जाने के विरोध में सोमवार को दी पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले पटवारियों ने पटवार भवन के बाहर धरना दिया व प्रदर्शन किया। पटवारियों ने कहा कि प्रदेश के 6 पटवारियों को सरकार ने सस्पेंड किया है। जिसके खिलाफ उन्हें यह विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। सरकार ने कहा था कि 29 जनवरी तक सस्पेंड किए गए पटवारियों को बहाल कर दिया जाएगा, लेकिन सरकार ने इन्हें बहाल नहीं किया। धरनारत पटवारियों ने मांग की कि सभी पटवारियों को जल्द से जल्द बहाल किया जाए अन्यथा आंदोलन भी तेज हो सकता है। प्रधान डॉ. साहब सिंह सैनी ने कहा कि हड़ताल के चलते गिरदावरी, जमाबंदी, इंतकाल, नक्शा, प्रमाणपत्र संबंधित कार्य व राजस्व कोर्ट संबंधित कार्य तथा तहसील के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पटवारियों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करें। अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन को आगे भी जारी रखेंगे।

समालखा (निस) : बरसात से खराब फसलों की कथित गलत गिरदावरी के मामले में निलंबित छह पटवारियों की बहाली की मांग को लेकर हरियाणा भर के पटवारी व कानूनगो सोमवार से तीन दिवसीय सांकेतिक धरने पर बैठ गए हैं। यह धरना बुधवार तक जारी रहेगा। आंदोलन के तहत समालखा तहसील के पटवारी व कानूनगो भी पानीपत में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। इसके चलते समालखा तहसील कार्यालय में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा और राजस्व से जुड़े कार्यों के लिए आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×