Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

राजनीति में युवाओं की भागीदारी ही लोकतंत्र की असली ताकत : गौरव

जाट धर्मशाला में आईएसओ की बैठक

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फतेहाबाद की जाट धर्मशाला में छात्र नेताओं का स्वागत करते गौरव सम्पत सिंह। -हप्र
Advertisement

इनेलो के प्रदेश महासचिव गौरव सम्पत सिंह ने कहा कि किसी भी जीवंत लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं की सक्रिय राजनीति में भागीदारी है। उन्होंने कहा कि इनेलो केवल युवाओं की भीड़ नहीं चाहती, बल्कि वह चाहती है कि छात्र राजनीति से तपकर निकले हुए युवा विधानसभाओं में जाकर जनता की आवाज बुलंद करें।

इनेलो युवाओं को राजनीति का दर्शक नहीं, बल्कि सक्रिय खिलाड़ी बनाना चाहती है। शुक्रवार को फतेहाबाद की जाट धर्मशाला में इनेलो की छात्र विंग ‘इंडियन स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन’ (आईएसओ) द्वारा आयोजित विशेष बैठक में गौरव सम्पत सिंह बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भूना क्षेत्र के प्रमुख छात्र नेता शिली वाल्मीकि और अक्षय ने दर्जनों समर्थकों सहित पार्टी की छात्र विंग का दामन थाम लिया। गौरव सम्पत सिंह ने सभी का पटका पहनाकर संगठन में स्वागत किया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×