यातायात नियमों के प्रति जागरूकता को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता
सेवा संकल्प अभियान के तहत श्री दुर्गा महिला महाविद्यालय में एनएसएस यूनिट एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में एसडीएम आकाश शर्मा आईएएस मुख्य अतिथि रहे।...
सेवा संकल्प अभियान के तहत श्री दुर्गा महिला महाविद्यालय में एनएसएस यूनिट एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में एसडीएम आकाश शर्मा आईएएस मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यातायात नियम लोगों की सुरक्षा और जीवन की रक्षा के लिए बनाए गए हैं। विद्यार्थियों की समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका है और पेंटिंग जैसे रचनात्मक माध्यमों से सड़क सुरक्षा का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। प्रतियोगिता में 24 छात्राओं ने भाग लिया। बीए प्रथम वर्ष की किरण ने प्रथम, बीएससी प्रथम वर्ष की सानिया ने द्वितीय तथा बीए तृतीय वर्ष की मंजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सोनिया व पलक को सांत्वना पुरस्कार मिला।

