Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रामलीला भवन में जुटे 1200 से अधिक सुनार, व्यापार के लिए बनाईं 12 नई शर्तें

बीटूसी मॉडल पर ही होगा कारोबार, उधार में व्यापार करने पर एसो. ने लगाई रोक

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जगाधरी में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर मौजूद पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर व अन्य। -हप्र
Advertisement

ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की एक जिला स्तरीय महासभा जगाधरी के ऐतिहासिक रामलीला भवन में संपन्न हुई। महासम्मेलन में जिलेभर से 1200 से अधिक छोटे-बड़े ज्वेलर्स ने हिस्सा लेकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा और संरक्षक लोकेश वर्मा सपरिवार विशेष रूप से शामिल हुए। प्रदेशाध्यक्ष रामकुमार वर्मा व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार वैद ने बताया कि सर्व ज्वेलर्स समाज के हितों की रक्षा, सुरक्षा और व्यापारिक एकजुटता के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। महासभा में सभी ज्वेलर्स के लिए आगामी 1 वर्ष तक के लिए नीति-निर्देश और कड़े नियम तय किए गए। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करते हुए तय किया गया कि अब से ज्वेलरी का व्यापार केवल बीटूसी (बिजनेस-टू-कंज्यूमर) मॉडल पर ही आधारित होगा। एसोसिएशन ने साफ किया कि व्यापारिक हितों को सुरक्षित रखने के लिए अब कोई भी आभूषण विक्रेता उधार में व्यापार नहीं करेगा। इसके अलावा कुल 12 प्रमुख शर्तें बनाई गई हैं, जिन पर जिले के सभी एसोसिएशन सदस्यों को अनिवार्य रूप से कार्य करना होगा। ऐसा न करने वाले दुकानदारों पर सांगठनिक कार्रवाई की जा सकती है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×