सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हमारा संकल्प : कंवरपाल
जगाधरी में भाजपा का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में रविवार को भाजपा के मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पूर्व मंत्री चौधरी कंवरपाल गुर्जर ने मुख्य रूप से भाग लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की सांगठनिक मजबूती और कार्यकर्ताओं के वैचारिक कौशल को निखारने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण महाअभियान चलाया जा रहा है।
प्रशिक्षण सत्रों के दौरान वक्ताओं ने पार्टी की कार्यपद्धति, राष्ट्रवाद और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ जैसे विषयों पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं को सरकारी डेटा का उपयोग करके लाभार्थियों से सीधे जुड़ने और सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की बारीकियां सिखाई गईं। मंडल अध्यक्ष प्रियंक शर्मा ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को अभेद्य बनाना और अनुशासन का पालन करना ही भाजपा की कार्यशैली का मुख्य आधार है। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, मंडल महामंत्री संदीप राय व पूनम अग्रवाल, रिंकू धीमान, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विद्यार्थी, चेयरमैन विपुल गर्ग, सीताराम मित्तल, प्रभा सागर, प्रदुम्न सिंह लाड्डी, पार्षद रीना रस्तोगी, पार्षद अरुण कुमार गुप्ता, पार्षद जयंत स्वामी, पार्षद भानु प्रताप सिंह व अंकित गोयल मौजूद रहे।

