Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

असंध को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर बनाना हमारा लक्ष्य : योगेन्द्र राणा

विधायक ने 1.88 करोड़ के 16 विकास कार्यों का किया उद्घाटन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

असंध विधानसभा क्षेत्र के विकास को नयी गति देते हुए विधायक योगेन्द्र राणा ने बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न वार्डों में लगभग 1.88 करोड़ रुपये से संपन्न 16 विकास कार्यों का विधिवत उद्घाटन किया। विधायक योगेन्द्र राणा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण ही आज असंध के हर वार्ड में विकास की बयार बह रही है। इन कार्यों से शहर का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा और आमजन को जलभराव व खराब रास्तों से निजात मिलेगी। उद्घाटन कार्यक्रमों के बाद विधायक योगेंद्र राणा ने नगर पालिका कार्यालय में सभी पार्षदों के साथ बैठक की, जिसमें हर वार्ड में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

विधायक ने पार्षदों द्वारा उठाई स्थानीय समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। विधायक राणा ने कहा कि हमारा लक्ष्य असंध को एक स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर बनाना है। उन्होंने अधिकारियों और पार्षदों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि विकास की गति रुकने न पाए और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन सुनीता अरडाना, वाइस चेयरमैन राजिंद्र ढींगड़ा, मार्केट कमेटी असंध चेयरमैन प्रवीण राणा, वाइस चेयरमैन राम अवतार जिंदल व सहित सभी पार्षद व नगरपालिका के सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×