नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज, संतपुरा में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘अपने कॉलेज को जानें’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम कॉलेज महासचिव मनोरंजन सिंह साहनी, कॉलेज निर्देशिका डॉ. वरिंदर गांधी और प्रिंसिपल डॉ. सुखविन्दर कौर...
गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज, संतपुरा में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘अपने कॉलेज को जानें’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम कॉलेज महासचिव मनोरंजन सिंह साहनी, कॉलेज निर्देशिका डॉ. वरिंदर गांधी और प्रिंसिपल डॉ. सुखविन्दर कौर के नेतृत्व में पंजाबी विभाग की ओर से करवाया गया। कॉलेज निदेशक डॉ. वरिंदर गांधी, प्रिंसिपल डॉ. सुखविन्दर कौर ने छात्राओं को हेल्थ क्लब, कंप्यूटर एवं तकनीकी शिक्षा, सांस्कृतिक गतिविधियों, डिविनिटी सेल, एनसीसी, एनएसएस, पुस्तकालय, ऐड ऑन कोर्स, एनएसक्यूएफ वोकेशनल कोर्स, शॉर्ट टर्म कोर्स, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, हॉस्टल, ब्यूटी एंड वेलनेस तथा खेलों की जानकारी दी।
इस अवसर पर कॉलेज के विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। पंजाबी विभाग से डॉ. गुरजिंदर कौर और डॉ. सर्वजीत कौर भी उपस्थित रहीं।

