Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

रेड में नियमों की पालन न करने पर कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

कैथल में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने सुनी शिकायतें

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कैथल में सोमवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में आमजन की समस्याएं सुनते कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा। -हप्र
Advertisement

कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के मंत्री श्याम सिंह ने कष्ट निवारण समिति की बैठक में कलायत निवासी एक व्यक्ति के घर में छापामार कार्रवाई में नियमों की पालना न करने पर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही बिजली निगम से ही जुड़ी एक शिकायत में किसान का कनेक्शन स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला खेल अधिकारी को एक खिलाड़ी के ग्रेडेशन के लिए इंदौर जाकर सच्चाई पता लगाने को भी कहा।

कृषि मंत्री ने कुल 12 में से पांच शिकायतों का मौके पर निपटारा कर दिया। वहीं सात शिकायतों को आगामी बैठक के लिए लंबित रखा है। इसके बाद शिकायत सुनवाई में पुरानी शिकायतों में पहली शिकायत कलायत निवासी सुच्चा सिंह की शिकायत पर बिजली निगम ने जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिससे असंतुष्टी जताते हुए मंत्री ने कहा कि इस मामले में नियमों की पालना नहीं की गई। इसलिए इसके जिम्मेदार कर्मचारी या अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अगली शिकायत में सेरधा निवासी रामनिवास ने शिकायत दी थी कि जिला उसकी पत्नी के ईलाज में जिला अस्पताल में कार्यरत एक डॉक्टर ने प्राइवेट अस्पताल में उसकी पत्नी का इलाज किया और उसके पेट में धागे छोड़ दिए। इस शिकायत पर सीएमओ डा. रेनू चावला ने रिपोर्ट दी और कहा कि यदि शिकायतकर्ता के पास कोई भी ऐसा सुबूत है तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस शिकायत का मौके पर निपटारा कर दिया गया। अगली शिकायत ट्योंठा निवासी संदीप कुमार ने दी थी। जिसमें उसने खेल विभाग से ग्रेडेशन की मांग की थी। जिला खेल अधिकारी ने उसके कागजात में कमी की बात कही तो मंत्री श्याम सिंह राणा ने निर्देश दिए कि खिलाड़ी द्वारा जिस भी एसोसिएशन के खेल के कागजात प्रस्तुत किए हैं, उनकी जांच की जाए। यदि वे इंदौर से भी हैं तो वहां व्यक्तिगत रूप से खेल विभाग का कोई प्रतिनिधि जाकर सच्चाई का पता लगाए। यदि खिलाड़ी के कागजात सही पाए जाते हैं तो उसका ग्रेडेशन करवाया जाए। गांव कौल निवासी प्रदीप कुमार ने की खेत के लिए रास्ता संबंधी शिकायत के न्यायालय से जुड़ा होने के कारण मामले का निपटारा कर दिया गया।अगली शिकायत में पाई निवासी पवन कुमार ने अपनी बेटी के पहली कक्षा में दाखिले के लिए एलकेजी से यूकेजी में प्रमोट किए जाने की मांग की। मंत्री ने इस मामले की  सुनवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि दस दिन में विभाग मुख्यालय जाकर इस शिकायत का समाधान करवाया जाए।

Advertisement

अगली शिकायत में गांव कठवाड़ निवासी सुशील कुमार ने शिकायत दी कि उसका कृषि लोन का भुगतान किए जाने के बावजूद एनओसी नहीं दी जा रही। बैंक द्वारा शिकायत का समाधान किए जाने पर मामले का निपटान कर दिया गया। गांव भागल निवासी रामबतेरी ने शिकायत दी थी कि उसके पुत्र की मौत के बाद मिलने वाली राशि पूरी नहीं मिली है। मंत्री ने पूरे मामले की सुनवाई करने उपरांत पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि विस्तृत जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

Advertisement

नई शिकायतों में अंतिम शिकायत में चौधरी मोहल्ला निवासी प्रेमकुमार ने कहा कि जिले में कई स्थानों पर नकली पनीर बिक रहा है। इस शिकायत पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने आवश्यक कार्रवाई की जानकारी दी। जिस पर असंतुष्टी जताते हुए मंत्री ने डीसी को आवश्यक कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए। डीसी ने पूरे मामले में सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, विधायक सतपाल जांबा, नगर परिषद कैथल अध्यक्ष सुरभि गर्ग, जिला कष्ट निवारण समिति सदस्यों में यशपाल प्रजापति, निधि मोहन, धर्मेंद्र, नरेश सजूमा, शिव कुमार पराशर, संजय गुर्जर, मांगे राम जिंदल, सुरजीत सरपंच, राजीव राणा आदि मौजूद रहे।

कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के मंत्री श्याम सिंह ने कहा कि एक अक्टूबर से धान की खरीद शुरू की जाएगी। किसानों को सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएगी और किसी भी किसान को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। धान उत्पादन में सीमा तय किए जाने के सवाल पर कहा कि सरकार द्वारा नियमानुसार धान उत्पादन की सीमा तय की गई है। जिस किसान का उत्पादन अधिक होगा, उसकी रिपोर्ट करवा ली जाएगी और अतिरिक्त धान की खरीद कर ली जाएगी।

Advertisement
×