Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही बनाता है श्रेष्ठ : देवेंद्र कादियान

गन्नौर (सोनीपत) के किशनपुरा स्थित प्रयास जूनियर स्कूल का 20वां वार्षिकोत्सव ‘प्रोत्साहन’ थीम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र कादियान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिक्षिका ज्योति लाकड़ा मौजूद रहीं।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गन्नौर में वार्षिकोत्सव के दौरान स्कूली बच्चों की हौसला अफजाई करते विधायक देवेंद्र कादियान।-हप्र
Advertisement

गन्नौर (सोनीपत) के किशनपुरा स्थित प्रयास जूनियर स्कूल का 20वां वार्षिकोत्सव ‘प्रोत्साहन’ थीम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र कादियान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिक्षिका ज्योति लाकड़ा मौजूद रहीं।

विधायक कादियान ने कहा कि वार्षिकोत्सव का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास भरना और उन्हें मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बच्चों को शिक्षित करने के साथ-साथ उन्हें संस्कारों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा हमें ज्ञान देती है, लेकिन संस्कार हमें समाज में रहने और बड़ों का सम्मान करने का सलीका सिखाते हैं।

Advertisement

जजपा के स्थापना दिवस पर 7 दिसंबर की जुलाना रैली होगी ऐतिहासिक : देवेंद्र कादियान

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सब का मन मोह लिया। स्कूल प्रबंधक सुरेश बत्रा, अमित बतरा व संचालिका रुचिका बतरा ने अतिथियों को शॉल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

खेल-खेल में शिक्षा बच्चों के तनाव को कम करती है : देवेंद्र अत्री

Advertisement
×