Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सरसों खरीद के पहले दिन दादरी मंडी में हंगामा , आढ़तियों ने जताया विरोध

दादरी जिले सहित प्रदेशभर में शनिवार से सरसों की सरकारी खरीद शुरू होते ही पहले दिन ही विवाद की स्थिति बन गई। नई अनाज मंडी में दोपहर बड़ी संख्या में आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मोहन मकड़ानिया की अगुवाई में एकत्रित...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चरखी दादरी की अनाज मंडी में शनिवार को आढ़तियों से बात करते मार्केट कमेटी सचिव विजय कुमार।
Advertisement

दादरी जिले सहित प्रदेशभर में शनिवार से सरसों की सरकारी खरीद शुरू होते ही पहले दिन ही विवाद की स्थिति बन गई। नई अनाज मंडी में दोपहर बड़ी संख्या में आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मोहन मकड़ानिया की अगुवाई में एकत्रित होकर मार्केट कमेटी सचिव के कार्यालय पहुंचे और किसानों द्वारा सरसों की फसल सीधे मिलों में बेचे जाने का विरोध जताया।

आढ़तियों का आरोप था कि मंडी व्यवस्था को दरकिनार कर मिलों में सीधे खरीद-बिक्री की जा रही है, जिससे न केवल मंडी प्रणाली प्रभावित हो रही है बल्कि सरकार को भी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने इस प्रक्रिया को पूरी तरह अवैध बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

Advertisement

विवाद बढ़ता देख मार्केट कमेटी सचिव विजय कुमार मौके पर पहुंचे और आढ़तियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मामले की जांच के लिए टीम भेजने का आश्वासन दिया, जिसके बाद आढ़ती शांत हुए।

Advertisement

Advertisement
×