Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस शिविर शुरू

राजकीय महाविद्यालय नरवाना में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ किया गया। जयपाल सिंह आर्य ने हवन के माध्यम से विद्यार्थियों को नैतिक, मर्यादित एवं चारित्रिक जीवन मूल्यों का संदेश दिया।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नरवाना के राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस शिविर में मौजूद विद्यार्थी । -निस
Advertisement

राजकीय महाविद्यालय नरवाना में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ किया गया। जयपाल सिंह आर्य ने हवन के माध्यम से विद्यार्थियों को नैतिक, मर्यादित एवं चारित्रिक जीवन मूल्यों का संदेश दिया। प्राचार्या डॉ. मीनू सिंह सहित सज्जन कुमार, अनुपमा, सुमन ढुल एवं शैलेंद्र नैन ने विद्यार्थियों को श्रमदान के लिए प्रेरित किया। श्रमदान के अंतर्गत प्राचार्य आवास के आसपास सफाई की गई तथा सूखे पत्तों से प्राकृतिक खाद तैयार की गई। बौद्धिक सत्र में नागरिक अस्पताल नरवाना की डॉ. नीरज रानी एवं डॉ. सोनिया गांधी ने किशोरावस्था से जुड़ी शारीरिक व मानसिक समस्याओं, पोषणयुक्त आहार तथा फास्ट फूड से होने वाले दुष्प्रभावों पर जानकारी दी। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सहायक उप निरीक्षक जगबीर सिंह ने यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर राजवीर, सुरेंद्र, अमरजीत, मुकेश सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×