Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जिला बाल कल्याण अधिकारी और स्कूल अध्यापिका को नोटिस

कैथल डीसी ने बाल भवन व राजकीय विद्यालय नंबर 4 का किया निरीक्षण

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कैथल के राजकीय विद्यालय का निरीक्षण करतीं डीसी अपराजिता। -हप्र
Advertisement

डीसी अपराजिता ने बृहस्पतिवार को जिला बाल भवन एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंबर 4 अमरगढ़ गामड़ी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों संस्थानों में सफाई समेत सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। अव्यवस्थाओं को लेकर जिला बाल कल्याण अधिकारी व बाल भवन में बच्चों को पढ़ाने वाली अध्यापिका को नोटिस जारी करने के आदेश दिये। डीसी सबसे पहले बाल भवन पहुंचीं, जहां वे कक्षा में पहुंचीं तो बच्चों को टीवी पर दिखाए जा रहे कार्टून पर डीसी ने सख्त निर्देश दिए कि बच्चों को शारीरिक गतिविधियां ज्यादा करवाएं और टीवी कम से कम दिखाएं। इसके बाद यहां रखी अलमारी खोलकर देखी तो कंबल, चाय बनाने का सामान व अन्य स्टेशनरी अव्यवस्थित तरीके से रखी मिलीं। साथ ही सर्दी के बावजूद कंबल धुले न मिलने पर स्टाफ को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बच्चों के प्रयोग की सभी वस्तुएं साफ-सुथरे एवं व्यवस्थित तरीके से रखी जानी चाहिए, जो वस्तुएं बच्चों के प्रयोग लायक हैं, उन्हें प्रयोग में लाएं।

रसोई में रखी मिली चप्पल

Advertisement

डीसी ने रसोई का भी निरीक्षण किया, जहां सफाई का अभाव मिला। साथ ही रसोई में चप्पल मिलने पर डीसी ने सख्त निर्देश दिए। उन्होंने शौचालय का निरीक्षण कर वहां हैंडवॉश समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद डीसी पहली मंजिल पर हाल में बर्तन मिलने पर सख्त निर्देश जारी किए। साथ ही यहां चलाए जा रहे सिलाई केंद्र का भी दौरा किया। वॉश बेसिन में पाइप टूटने पर डीसी ने सख्त निर्देश जारी किए। डीसी ने बाल भवन में अब तक आए बजट व खर्च की भी जानकारी ली। उन्होंने जिला बाल कल्याण अधिकारी एवं अध्यापिका को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। साथ ही अगले दस दिन में बाल भवन का कायाकल्प करने के निर्देश जारी किए।

Advertisement

राजकीय विद्यालय नंबर 4 की प्रभारी से मांगा स्पष्टीकरण

इसके बाद डीसी अपराजिता अमरगढ़ गामड़ी स्थित राजकीय उच्च विद्यालय नंबर 4 में पहुंचीं, जहां उन्होंने सबसे पहले शौचालय का निरीक्षण किया। जिसमें सफाई के अभाव पर सफाई कर्मचारी को निर्देश जारी किये। इसके बाद डीसी ने कक्षाओं का निरीक्षण कर अध्यापिकाओं एवं बच्चों से बातचीत की। उन्होंने रसोई का निरीक्षण किया। साथ ही स्कूल प्रभारी से स्कूल में आए बजट व खर्च किए बजट के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने इस साल के बजट में से स्कूल में करवाए कार्यों की एक-एक करके जानकारी हासिल की और उन कार्यों का निरीक्षण किया। डीसी ने कक्षाओं के बाहर क्रमांक न लिखा होने, साबुन, हैंडवाश न होने, पूरे विद्यालय में सफाई का अभाव व मरम्मत कार्य की आवश्यकता को देखते हुए स्कूल प्रभारी समेत शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। साथ ही सफाई कर्मचारी के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश जारी किए।

Advertisement
×