Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

समालखा में निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

संत निरंकारी मंडल द्वारा आयोजित 26वां बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट बृहस्पतिवार को समालखा स्थित भोडवाल माजरी संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर प्रारंभ हुआ। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और निरंकारी राजपिता रमित जी के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
समालखा में 26वें क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करतीं संत निरंकारी मंडल की प्रधान राजकुमारी। -निस
Advertisement

संत निरंकारी मंडल द्वारा आयोजित 26वां बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट बृहस्पतिवार को समालखा स्थित भोडवाल माजरी संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर प्रारंभ हुआ। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और निरंकारी राजपिता रमित जी के मार्गदर्शन में हुआ। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 10 मार्च तक चलेगी।

टूर्नामेंट में देशभर से 24 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, ओडिशा, गुजरात, दिल्ली व एनसीआर के खिलाड़ी शामिल हैं। इस टूर्नामेंट के माध्यम से संयम, भाईचारे और सेवा भाव का संदेश दिया जा रहा है।

Advertisement

संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि यह आयोजन खेल के साथ-साथ युवाओं में आत्म अनुशासन और आध्यात्मिक मूल्यों को सुदृढ़ करता है। टूर्नामेंट में प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए आवास, चिकित्सा, सुरक्षा, जलपान और पार्किंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस अवसर पर मंडल की प्रधान राजकुमारी तथा केंद्रीय योजना एवं सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह की विशेष उपस्थिति रही।

Advertisement

Advertisement
×