Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सिरसा के निहाल का कमाल, आर्म रेसलिंग में देश को दिलाया गौरव

यूट्यूब से आर्म रेसलिंग सीखकर विश्व चैंपियनशिप में हासिल किया तीसरा स्थान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सिरसा में निहाल सिंह को सम्मानित करते ग्रामीण। -हप्र
Advertisement

सिरसा के लाल निहाल ने आर्म रेसलिंग की विश्व चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल करके न केवल सिरसा, बल्कि पूरे देश को गौरवांवित किया है। बेटे की सफलता पर परिवार भी फूला नहीं समा रहा। बुधवार को मीडिया से अनुभव साझा करते हुए निहाल ने बताया कि उसने यूट्यूब पर आर्म रेसलिंग (पंजा लड़ाना) का गेम देखा था, जिसके बाद मन में इस गेम के प्रति उत्सुकता जागी। उसने धीरे-धीरे बिना किसी कोच के खेलना शुरू किया। खेल के प्रति उसके जुनून से उसका चयन आर्म रेसलिंग विश्व चैंपियनशिप में हो गया, जहां उसने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व स्तर पर तीसरा स्थान हासिल कर भारत देश को गौरवांवित करने का काम किया। निहाल ने बताया कि अभी वह दिल्ली में बीटैक सीएसईएआई की पढ़ाई कर रहा है। इस बार वह जरूर तीसरे स्थान पर रहा, लेकिन आगामी चैंपियनशिप में उसका सपना भारत के लिए स्वर्णिम इतिहास रचने का रहेगा।

पिता कुलविंद्र सिंह, माता रजनी, बहन डाॅ. भव्या व मामा अनमोल चड्ढा ने बेटे की सफलता पर भावुक होते हुए कहा कि उन्हें बेटे की सफलता पर गर्व है। उन्हें इस बात का मलाल नहीं है कि उनका बेटा गोल्ड नहीं लेकर आया, बल्कि कांस्य पदक भी हमारे लिए किसी गोल्ड से कम नहीं है। समाजसेवी व जयदेव-सहदेव जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान ललित जैन ने कहा कि यह सफलता सिरसा के साथ-साथ पूरे देशवासियों के लिए गौरव का क्षण है। वहीं लायंस क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर निहाल को सम्मानित किया।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×