प्रदेश में विकास और रोजगार के नए आयाम स्थापित हो रहे : गुर्जर
गांव ढांड में आयोजित ग्राम सभा की महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा पानीपत जिला प्रभारी व भाजपा नेता अशोक गुर्जर ढांड ने ग्रामीणों के साथ गांव के समग्र विकास पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति की...
गांव ढांड में आयोजित ग्राम सभा की महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा पानीपत जिला प्रभारी व भाजपा नेता अशोक गुर्जर ढांड ने ग्रामीणों के साथ गांव के समग्र विकास पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और भविष्य की प्राथमिकताओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अशोक गुर्जर ने कहा कि ग्रामीण विकास ही प्रदेश के सशक्त निर्माण की आधारशिला है। सीएम नायब सैनी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के हर जिले व गांवों में विकास कार्यों की गंगा बह रही है। हरियाणा में विकास व रोजगार के नए आयाम स्थापित हो रहे है। उन्होंने गांव में चल रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ढांड निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और यह सब ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
गुर्जर ने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार गांव के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने, शिक्षा, स्वच्छता, पेयजल, सड़कों एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है। बैठक में ढांड के सरपंच जसबीर गुर्जर द्वारा तेज गति से कराए जा रहे विकास कार्यों की विशेष रूप से प्रशंसा की गई। ग्रामीणों ने एकजुट होकर गांव को आदर्श गांव बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ढांड मार्केट कमेटी के चेयरमैन विजेंद्र मैहला जडौला, ज्ञानचंद एडवोकेट, रामस्वरूप गांगल, विनोद कसाना, राजेंद्र गुर्जर सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन, संजय गर्ग ब्लॉक समिति सदस्य, बलिराम पठानिया, बलकार गुर्जर, राजवीर कसाना मौजूद रहे।

