Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नरवाना स्टेशन पर सुविधाओं का टोटा, वेटिंग रूम के लिए देना पड़ रहा शुल्क

जजपा नेताओं ने डीआरएम को दी शिकायत, समाधान न होने पर रेल मंत्री से मिलने की चेतावनी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नरवाना स्टेशन पर सुविधाओं को लेकर रोष प्रकट करते जजपा नेता व कार्यकर्ता। -निस
Advertisement
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्टेशन की अव्यवस्थाओं को लेकर जननायक जनता पार्टी के नेताओं ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को जजपा प्रदेश प्रवक्ता बिट्टू नैन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन का दौरा किया और यात्रियों को आ रही समस्याओं का जायजा लिया। जजपा नेताओं ने खुलासा किया कि स्टेशन पर आम यात्रियों के बैठने के लिए कोई निशुल्क वेटिंग रूम उपलब्ध नहीं है। विडंबना यह है कि वीआईपी वेटिंग रूम में बैठने के लिए यात्रियों से 10 रुपये प्रति घंटा शुल्क वसूला जा रहा है। यदि ट्रेन लेट हो जाए, तो यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ना तय है।

बिट्टू नैन ने कहा कि नरवाना जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन पर यात्रियों से वेटिंग रूम के नाम पर वसूली करना दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्य गेट पर सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे है और स्टेशन परिसर में भ्रष्टाचार व अनियमितताओं का बोलबाला है। हमने इन सभी गंभीर मुद्दों से डीआरएम को लिखित में अवगत करा दिया है। नेताओं ने कहा कि स्टेशन के मुख्य गेट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने से यात्री असुरक्षित महसूस करते हैं। इसके अलावा स्टेशन के अंदरूनी कामकाज में भी पारदर्शिता का अभाव और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। बिट्टू नैन ने चेतावनी दी कि यदि रेलवे प्रशासन ने जल्द ही इन खामियों को दूर कर यात्री सुविधाएं बहाल नहीं कीं, तो जेजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली स्थित रेल भवन जाकर माननीय रेल मंत्री से मुलाकात करेगा। इस मौके पर पूर्व नगर पार्षद तरसेम शर्मा, संदीप शर्मा, नवीन सिंसर, प्रवीण चोपड़ा और अंकुश खानपुर मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×