सांसद खेल महोत्सव : खिलाड़ियों ने दिखाया दम, कई टीमें फाइनल में पहुंचीं
कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के तीसरे चरण की लोकसभा स्तरीय प्रतियोगिताओं के तहत आज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और द्रोणाचार्य स्टेडियम में विभिन्न खेलों के रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने जोश, अनुशासन और...
कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के तीसरे चरण की लोकसभा स्तरीय प्रतियोगिताओं के तहत आज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और द्रोणाचार्य स्टेडियम में विभिन्न खेलों के रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
वॉलीबॉल और कबड्डी में कड़ा मुकाबला
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सात मुकाबलों के बाद कलायत ए, रादौर ए, पुण्डरी ए, थानेसर ए और थानेसर बी की टीमों ने अगले चरण में प्रवेश किया। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में पुण्डरी ए ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई।
सांसद खेल महोत्सव में तीरंदाजी और क्रिकेट में भी जीत का जश्न
आर्चरी ग्राउंड में तीरंदाजी प्रतियोगिता में समीर ने प्रथम, अमन्त सिंह ने द्वितीय और रवि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में नौ टीमों के बीच आठ मुकाबले खेले गए, जिसमें कलायत बी की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया।
जूडो और कुश्ती में खिलाड़ियों ने दिखाई ताकत
द्रोणाचार्य स्टेडियम में जूडो प्रतियोगिता के 73 किग्रा वर्ग में रोहित प्रथम, गुरप्रीत द्वितीय और आर्यन तृतीय रहे। 81 किग्रा में दीपक प्रथम, इलेश द्वितीय और ऋषिपाल तृतीय स्थान पर रहे। 81+ किग्रा में मानवेंदर प्रथम, अमन द्वितीय और दीपक तृतीय रहे। कुश्ती में 57 किग्रा वर्ग में मोहित प्रथम, राहुल द्वितीय, गर्व तृतीय; 61 किग्रा में धोनी प्रथम, सागर द्वितीय, विशाल तृतीय; 65 किग्रा में उदय प्रथम, विकास द्वितीय और रक्षित तृतीय स्थान पर रहे।
सांसद खेल महोत्सव -एथलेटिक्स और रस्साकशी में भी रोमांच
100 मीटर दौड़ में रोहित प्रथम, कुशल द्वितीय, मयंक तृतीय; 400 मीटर में गौरांश प्रथम, गुलशन द्वितीय, कुशल तृतीय; 5 किलोमीटर दौड़ में रवि प्रथम, हिमांशु द्वितीय, अमृत तृतीय स्थान पर रहे। रस्साकशी में सात टीमों ने भाग लिया, जिसमें कलायत बी और गुहला ए फाइनल में पहुँची।
सांसद खेल महोत्सव में नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट ने खिलाड़ियों और दर्शकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टि विकसित करना है। इस कार्यक्रम से ग्रामीण और शहरी खिलाड़ियों को समान अवसर मिलते हैं, जिससे वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में होगी महर्षि कश्यप पीठ की स्थापना

