Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सांसद सैलजा का जनहित के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं, केवल जनता को भड़काने आती हैं : प्रवीण जोड़ा

प्रवासी सांसद कुमारी सैलजा को सिरसा लोकसभा की जनता के दुख-सुख से कोई सरोकार नहीं है, केवल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए 4-5 महीने में एक बार यहां आकर आम जनता को बरगलाने का काम करती हैं। उक्त शब्द शनिवार...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फतेहाबाद भाजपा प्रधान प्रवीण जोड़ा
Advertisement

प्रवासी सांसद कुमारी सैलजा को सिरसा लोकसभा की जनता के दुख-सुख से कोई सरोकार नहीं है, केवल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए 4-5 महीने में एक बार यहां आकर आम जनता को बरगलाने का काम करती हैं। उक्त शब्द शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहे। उन्होंने कहा कि सांसद ने आमजन के हितों व हकों की कभी कोई बात नहीं की, बल्कि जनहितैषी योजनाओं को बेवजह मुद्दा बनाकर राजनीति कर रही हैं। उन्होंने विपक्षी सांसद कुमारी सैलजा पर निशाना साधते हुए कहा कि वीबी-जी राम-जी मिशन की विशेषताओं और इसके लाभ को भली भांति जानते हुए भी वे इसका विरोध कर रही हैं। कुमारी सैलजा की ओच्छी राजनीति दर्शाती है कि उन्हें श्रीराम के नाम से परहेज है। जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहा कि सांसद सैलजा महात्मा गांधी के आदर्शों व सपनों की बात करती हैं, लेकिन कांग्रेस ने कभी भी गांधी जी के सपनों की परवाह की ही नहीं। कांग्रेस ने कभी भी गांधी जी की बात को महत्व ही नहीं दिया, बल्कि उनके आदर्शों और सपनों की हमेशा धज्जियां उड़ाने का काम कांग्रेस पार्टी ने ही किया है।

Advertisement
Advertisement
×