Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

सांसद जिंदल ने हमेशा किसानों के हितों को दी प्राथमिकता : ज्योति

अन्न भंडारण व्यवस्था के प्रति किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से ‘नवीन कृषि संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कैथल के पट्टी कोथ गदली स्थित गोस्वामी कम्यूनिटी हॉल में 17वें जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ज्योति...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कैथल में कृषि संकल्प अभियान का पोस्टर लॉन्च करते भाजपा नेता। -हप्र
Advertisement

अन्न भंडारण व्यवस्था के प्रति किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से ‘नवीन कृषि संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कैथल के पट्टी कोथ गदली स्थित गोस्वामी कम्यूनिटी हॉल में 17वें जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ज्योति सैनी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद नवीन जिंदल ने हमेशा किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए उनकी आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए सार्थक प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक जागरूकता अभियान नहीं, बल्कि किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों और वैज्ञानिक सोच से जोड़ने का एक व्यापक जनआंदोलन है। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। इस दौरान सांसद नवीन जिंदल की ओर से भेजी गई मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा किसानों को स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं, जिसका लाभ बड़ी संख्या में किसानों ने उठाया।

Advertisement

सांसद के कैथल कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान ने बताया कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के किसानों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। सेंट्रल वेयरहाउस कॉरपोरेशन कैथल के मैनेजर अमन कुमार ने किसानों को सही भंडारण व्यवस्था और कीट नियंत्रण की विधियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर अभियान कोऑर्डिनेटर ईशान पांडे, सरपंच ओम प्रकाश गदली, चेयरमैन सतीश सिरटा, सीमा वाल्मीकि, भीमसेन अग्रवाल, प्रवीण प्रजापत, अमरजीत छाबड़ा, सतबीर शर्मा, आयुष गर्ग, अक्षरा गुप्ता, कमलदीप कौर, रोहन मित्तल, हरिंदर मानस, वीरेंद्र सारण और अरविंद गोलन उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
×