सांसद दीपेंद्र हुड्डा प्रदेश का सुनहरा भविष्य : जडौला
कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुल्तान सिंह जडौला ने कहा कि सांसद दीपेंद्र हुड्डा हरियाणा की राजनीति में ईमानदारी और जनसेवा की पहचान बन चुके हैं। अपने प्रतिष्ठान पर बातचीत में सुल्तान जडौला ने सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा...
Advertisement
कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुल्तान सिंह जडौला ने कहा कि सांसद दीपेंद्र हुड्डा हरियाणा की राजनीति में ईमानदारी और जनसेवा की पहचान बन चुके हैं। अपने प्रतिष्ठान पर बातचीत में सुल्तान जडौला ने सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि दीपेंद्र हुड्डा हरियाणा का सुनहरा भविष्य है। हर वर्ग के लोगों से उनका जुड़ाव व जमीन से निकला नेतृत्व उन्हें जनता के करीब लाता है। छात्र राजनीति से सफर शुरू करने वाले दीपेंद्र हुड्डा ने जमीनी स्तर पर कड़े संघर्ष के बाद अपने काम और कर्मशीलता से पहचान बनाई है। उन्होंने कभी हार नहीं मानी। संघर्ष ही सफलता की कुंजी है, यही उनका मंत्र रहा।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

