Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

एमपी कॉलेज में मनाया वार्षिक खेल उत्सव

नवदीप को बेस्ट एथलीट, पूनम को फर्स्ट रनर अप का खिताब

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
डबवाली के एम.पी. कॉलेज में खेल उत्सव में विजेताओं को सम्मानित करते नप डबवाली के चेयरमैन टेकचन्द छाबड़ा व अन्य। -निस
Advertisement

महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय में 55वां वार्षिक खेल उत्सव प्राचार्या डॉ. वनिता गुप्ता की अध्यक्षता में मनाया गया। समारोह में नगर परिषद डबवाली के चेयरमैन टेकचन्द छाबड़ा मुख्य अतिथि रहे। खेल उत्सव में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते नवदीप को बेस्ट एथलीट, पूनम को फर्स्ट रनर अप और सिमरन को सेकंड रनर अप घोषित किया गया।

मुख्य अतिथि ने प्रबंधक समिति के उपप्रधान नरेश मित्तल, संदीप गर्ग व प्राचार्या डाॅ. वनिता के साथ खेल ध्वज फहराकर तथा परेड की सलामी लेकर खेलों का शुभारंभ किया। टेकचन्द छाबड़ा ने अपने संबोधन में कहा की खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है| खेलों के माध्यम से समाज को स्वस्थ और संगठित किया जा सकता है। उन्होंने कॉलेज को 5100 रुपये नकद व दो लाख रुपये के खेल उपकरण देने की घोषणा की। बैंक ऑफ बड़ौदा ने छात्राओं के प्रोत्साहन के लिए 10 हजार रुपये प्रदान किए। सीनियर सिटीजन के प्रधान सुरेंद्र मित्तल व सचिव शशिकांत शर्मा ने बेस्ट एथलीट नवदीप को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। पूर्व सरपंच रणजीत (मसीतां) ने छात्राओं को फल वितरित किए।

Advertisement

प्रतियोगिता के परिणाम

100 मीटर में नवदीप प्रथम, सिमरन द्वितीय, पूनम तृतीय रहीं। 200 मीटर में पूनम प्रथम, सिमरन द्वितीय, मनीषा तृतीय। 400 मीटर में पूनम प्रथम, सिमरन द्वितीय, गुरप्रीत तृतीय। 1500 मीटर में सिमरन प्रथम, गुरप्रीत द्वितीय, परमिंदर तृतीय रहीं। शॉटपुट में नवदीप प्रथम, मोनिका द्वितीय, खुशप्रीत तृतीय तथा जेवलिन थ्रो में नवदीप प्रथम, मनीषा द्वितीय, काजल तृतीय रहीं। लॉन्ग जंप में नवदीप प्रथम, पूनम द्वितीय, मनदीप कौर तृतीय रहीं। टग ऑफ वॉर में बीए द्वितीय वर्ष की टीम विजेता रही। समापन समारोह में मुख्यातिथि डॉ. प्रेमलता ने विजेताओं को इनाम वितरित किये। प्राचार्या डाॅ. वनिता ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन डॉ. पदमा व डॉ. गरिमा ने किया।

Advertisement

Advertisement
×